विकास ही है एनडीए सरकार की पहचान : विधायक

मधुबनी । भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी प्रखंड के धकजरी गांव में कालीबाग दुर्गा मंदिर परिसर में सीएम क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत छह लाख 55 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित घाट का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 11:23 PM (IST)
विकास ही है एनडीए सरकार की पहचान : विधायक
विकास ही है एनडीए सरकार की पहचान : विधायक

मधुबनी । भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी प्रखंड के धकजरी गांव में कालीबाग दुर्गा मंदिर परिसर में सीएम क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत छह लाख 55 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित घाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि धकजरी में कालीबाग दुर्गा मंदिर का पौराणिक इतिहास रहा है। इस ऐतिहासिक स्थल पर तालाब में घाट का निर्माण जरूरी था। विकास के लिए एनडीए तत्पर है। भारत का दुर्भाग्य रहा है कि विरोधी दल परिवारवाद को बढ़ावा दे रहा है। कांग्रेस, राजद व सपा परिवारवाद को बढ़ावा दे रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। एनडीए सरकार विकास के लिए तत्पर है। बिजली, सड़क व पानी के मामले में एनडीए सरकार ने दुनिया में नाम किया है। विकास की कोई सीमा नहीं होती है। एनडीए सरकार की पहचान ही विकास को लेकर है। किसी दल की पहचान समीकरण को लेकर होती है तो किसी दल की पहचान जाति को लेकर होती है। लेकिन एनडीए की पहचान विकास को लेकर है। पीएम नरेन्द्र मोदी विकास के महानायक है। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 3.2 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिला। 18 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। विश्व में सबसे बड़े कोरोना का टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत 190 करोड़ से अधिक टीके मुफ्त में लगाए गए। पीएम उज्जवला योजना के अन्तर्गत नौ करोड़ महिलाओं को एलपीजी गैस का कनेक्शन दिया गया। पिछले आठ वर्षों में 15 एम्स खोले गए। दो सौ नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। इस अवसर पर समाजसेवी विद्यानंद झा, लीलानंद झा, भाजपा नेता सरोज झा, जय सुन्दर मिश्रा, चंदन ठाकुर, डा. विनय कुमार झा, दीपक झा, राजा मिश्र, शंकर झा, रमन झा, प्रो. मदन कुमार कर्ण, गोविन्द झा दादा, ललित नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, अंकुश कुमार, शुभम कुमार आदि ने भी विचार अपने विचार व्यक्त किए। आगत अतिथि को पाग-दोपटा से सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी