सभी मंडलों में चार से 14 फरवरी के बीच आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिला भाजपा झंझ्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:16 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 12:16 AM (IST)
सभी मंडलों में चार से 14 फरवरी के बीच आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर
सभी मंडलों में चार से 14 फरवरी के बीच आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिला भाजपा झंझारपुर के कार्यसमिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सियाराम साहु ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद थे। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, प्रशिक्षण शिविर, राम मंदिर निर्माण को लेकर चंदा संग्रहण, पंचायती राज चुनाव में भाजपा के प्रतिनिधित्व पर चर्चा की गई। तय हुआ कि जिला स्तर पर पर 16 प्रकोष्ठ का गठन किया जाना है। मंडल स्तर पर भी चार प्रकोष्ठ का गठन और 24 अन्य विभाग का गठन किया जाना है। इस पर काम करने का निर्देश दिया गया। सभी मंडलों में चार से 14 फरवरी के बीच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय होगा। मंडल प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख की सूची तैयार कर भेजने को कहा गया, ताकि प्रदेश को भेजा जा सके। 15 जनवरी से 27 फरवरी तक राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रहण को कहा गया, जिसमें निर्देशित किया गया कि विश्व हिदु परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों को इस काम में भाजपा के कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग करेंगे। पंचायती राज चुनाव में भाजपा ने अपने वैशाली में आयोजित महामंत्रियों के सम्मेलन में तय किया था कि भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना प्रतिनिधित्व देगी। इस कार्य के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन जिला स्तर पर किया जा रहा है। बैठक में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा ने कहा कि सभी एजेंडा तय समय सीमा में हो। कोताही किसी स्तर पर न हो, इसका ख्याल रखा जाए। बैठक में जिला प्रभारी जन्मजय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल, अमित ठाकुर, ऋषिकेश राघव, राकेश मिश्र, रौशन झा, विजय कुमार झा, देवानंद झा, रामसुंदर यादव, जीवछ भिडवार, देवचंद्र मंडल, सेहंता देवी, विजय राउत, सोहन सांडिल्य, सुरेंद्र सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यसमिति सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी