मानव व्यापार पर रोकथाम को लेकर किया जागरूक

जयनगर प्रखंड के रजौली पंचायत के गाढा गांव स्थित सलहेस मंदिर परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 11:31 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 06:31 AM (IST)
मानव व्यापार पर रोकथाम को लेकर किया जागरूक
मानव व्यापार पर रोकथाम को लेकर किया जागरूक

मधुबनी। जयनगर प्रखंड के रजौली पंचायत के गाढा गांव स्थित सलहेस मंदिर परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया सरोज देवी के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, वुद्धिजीवी समेत आमजन शामिल हुए। विधिक प्राधिकार की ओर से नियुक्त पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव, पारा विधिक स्वयंसेवक स्मृति पाडे द्वारा उपस्थित जनसमूह को प्राधिकार द्वारा निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के बाबत विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि हर नागरिक को कानूनी सहायता प्राप्त करना अधिकार है। असहाय लोगों को भी निश्शुल्क कानूनी सहायता दिये जाने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। प्राधिकार के लोगों द्वारा मानव व्यापार पर रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया। वक्ताओं ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी नाबालिग को जबरन काम पर नहीं लगाया जा सकता है। मानव व्यापार से जुड़े लोग गरीबों को विभिन्न प्रकार का प्रलोभन देकर उसे काम पर लगाने के बहाने बंधुआ मजदूर बनाने की फिराक में लगे रहतें है। वहीं महिलाओं को काम पर लगाने के बहाने सेक्स वर्कर बनाने का खेल किया जाता है। वक्ताओं ने इस पर रोकथाम के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी, साथ ही कहा कि ऐसे लोगों को देखे तो अविलंब पुलिस प्रशासन को सूवित करे। कार्यक्रम को सेवानिवृत शिक्षक दुखी यादव, मनोज कुमार, रामकृपाल पासवान, माधव दास समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी