सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने मन मोहा

इंडो नेपाल बॉर्डर के हरिणे गांव में काली पूजा के अवसर पर अंतिम दिन शुक्रवार की रात्रि मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 11:58 PM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने मन मोहा
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने मन मोहा

मधुबनी । इंडो नेपाल बॉर्डर के हरिणे गांव में काली पूजा के अवसर पर अंतिम दिन शुक्रवार की रात्रि मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समाँ बांधा की दर्शक रात भर जमकर लुफ्त उठाया। दर्शक रातभर लोटपोट होते रहे। जनकपुर के मिथिला नाट्यकला परिषद के कलाकारों ने बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत जय जय भैरवि असुर भयाउन हुई। जिसके बाद गायिका संगीता देव, इशिका भुजेल एवं श्वेता रानी ने एक से एक भगवती की गीत गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। प्रसिद्ध मैथिली कलाकार सुनील मल्लिक ने झका झक झका ठारे दुपहरिया गीत गाकर दर्शकों से जमकर तालियां बटोरी। मैथिली गीत पर धीरज ठाकुर, सन्नी राउत, बबलू राउत, राजा राउत, धीरज ठाकुर, संजय कुशवाहा, सपना साह, सुनीता पासवान, रौशनी कर्ण, माही खान, रोहित साह बेहतर नृत्य किया। बीच बीच मे हास्य कलाकार रामनारायण ठाकुर, राजेश सक्सेना, रौशनी कर्ण एवं मदन ठाकुर ने लोगों को हँसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। उद्घोषक राजेश सक्सेना ने मंच संभाला। आधी रात्रि के बाद छठ, समाचकेवा, झिझिया, बटगवनी सहित अन्य तरह के मिथिला से जुड़े पारपंरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। ढोलक पर ललन झा एवं अनिल झा की बोर्ड पर बीरेंद्र झा, अकटोपेड पर रूपेश झा विशेष सहयोगी विष्णुकांत मिश्र थे। शांति व्यवस्था बनाये रखने में कमिटी के अध्यक्ष दिनेश दास, सचिव श्रवण झा, सदस्य बुद्धिनाथ प्रसाद, गोपाल झा, बौअन झा, प्रकाश मंडल, सोगरथ मंडल सहित अन्य कमिटी के सदस्य लगे हुए थे।

chat bot
आपका साथी