स्कूल पर आतंकी हमले की चहुंओर निंदा

मधुबनी, संस : पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठ

By Edited By: Publish:Wed, 17 Dec 2014 10:52 PM (IST) Updated:Wed, 17 Dec 2014 10:52 PM (IST)
स्कूल पर आतंकी हमले की चहुंओर निंदा

मधुबनी, संस : पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठन द्वारा शोक व्यक्त की गई। वहीं राजनीतिक दलों ने इस घटना की घोर निंदा की है। शहर के सुभाष चौक स्थित सेवा दल द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में राजेन्द्र प्रसाद, मुकेश पंजियार, एहतेशाम अहमद सहित अन्य ने हिस्सा लिया। वहीं आम आदमी पार्टी के राजू कुमार राज, के नेतृत्व में शोकसभा हुई। इसमें गणपति चौधरी, आशा सिंह, ललित राज, अभयानंद झा, फनीन्द्र झा, मुकेश पंजियार, अशोक साह, एहतेशाम अहमद सहित अन्य ने हिस्सा लिया। इधर पेशावर की घटना पर भाजपा व्यवसायी मंच के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार राउत, मनोज कुमार मुन्ना, अजय प्रसाद, पिंकू कुमार, विकास कुमार, विनोद राउत, महेश महतो, रामबाबू राउत, कैलाश साह, ओमप्रकाश ठाकुर सहित अन्य ने दुख व्यक्त किया है।

-----------------------

बाक्स में

पेशावर की घटना शर्मसार : नूर आलम

मधुबनी, संस : पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. नूर आलम ने कहा कि पाक सरकार को कंट्टरपंथी ताकतों के प्रति अपने रवैए पर फिर से सोचना चाहिए। जारी प्रेस विज्ञप्ति में नूर आलम ने बताया कि इस घटना से मानवता शर्मसार हुई है। घटना को अंजाम देने वाले माफी के लायक नहीं है। बच्चों के कत्ल को जायज ठहराने के लिए धर्म, ईमान का सहारा लेना नाजायज है।

chat bot
आपका साथी