बिस्फी में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह कल से

जागरण संवाददाता, मधुबनी : जिले के बिस्फी में कल मंगलवार 03 नवंबर से तीन दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व

By Edited By: Publish:Sun, 02 Nov 2014 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 02 Nov 2014 07:35 PM (IST)
बिस्फी में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह कल से

जागरण संवाददाता, मधुबनी : जिले के बिस्फी में कल मंगलवार 03 नवंबर से तीन दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रविवार को युवा शक्ति की बैठक जिला मुख्यालय के प्रगति नगर स्थित जिला कार्यालय में पूर्व मुखिया शिवशंकर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतेन्दु कुमार उर्फ मदन ने कहा कि विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में मिथिला की लोकगाथाओं, लोकगीत, लोकनृत्य की भी झलक मिलेगी। वहीं बुद्ध प्रकाश ने कहा कि विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का उद्घाटन सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव करेंगे। उन्होंने कहा कि लोरिक, दीनाभद्री, सबरी, सल्हेश, संत रविदास की जीवनी पर भी प्रकाश डाला जाएगा। विद्यापति डीह के सर्वागीण विकास पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यापति स्मृति पर्व समारोह को सफल बनाने के लिए युवा शक्ति भी जोरशोर से तैयारी में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल के विकास के लिए आवश्यक है कि बंद पड़े चीनी मिलों को चालू किया जाए, बाढ़-सुखाड़ की समस्या का स्थाई निदान किया जाए, कृषि उत्पाद आधारित विभिन्न उद्योग-धंधे खड़े किए जाए। बुद्ध प्रकाश ने जिला मुख्यालय में एक संग्रहालय की स्थापना पर भी जोर दिया, जिसमें लोकदेवों, लोकगाथाओं, लोक गीतों संबंधी सामग्री संग्रह कर रखा जाए।

बैठक को आमोद कुमार, राम कुमार यादव, देव कुमार, उमेश कुमार, वालेश्वर यादव आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी