विद्यापति पर्व समारोह तीन से

बेनीपट्टी (मधुबनी), संस : मिथिलाचल सर्वांगीण विकास संस्थान बेनीपट्टी द्वारा आयोजित 30वां त्रिदिवसीय

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 07:43 PM (IST)
विद्यापति पर्व समारोह तीन से

बेनीपट्टी (मधुबनी), संस : मिथिलाचल सर्वांगीण विकास संस्थान बेनीपट्टी द्वारा आयोजित 30वां त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह व मैथिल सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें देश व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के विद्वान, कवि, सुप्रसिद्ध गायक व गायिका सहित कई राजनेता भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन व कार्यक्रम के संयोजक श्याम कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा 3, 4 व 5 नवम्बर को प्रस्तावित मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह व मैथिल सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमें मंगलाचरण, उद्घाटन स्वागतगान, स्मारिका विमोचन, कविगोष्ठी, मैथिली नाटक का मंचन होगा। वहीं दूसरे दिन विद्यापति सलहेस, लोरिक दिनाभद्री, दुलरादयाल, कारिखमहराज, शित वसन्त सहित अन्य मिथिला विभूति के लोक गाथा के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। तीसरे दिन रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम व कार्यकर्ता प्रशिक्षण होगा। समारोह में डा. सीपी ठाकुर, पूर्व मंत्री देवेशचन्द्र ठाकुर, सासद हुक्मदेव नारायण यादव, लवली आनन्द, विधायक अशोक सिंह, नीरज कुमार बब्लू, विधायक अशोक यादव, विधायक विनोद नारायण झा, गोपाल जी ठाकुर, लनामिवि के कूलपति साकेत कुशवाहा, आयुक्त वंदना किन्नी, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डा. देव नारायण झा, डीआईजी अनवर हुसैन सहित कई नेताओं व अधिकारियों तथा सुप्रसिद्ध गायक कुंज बिहारी, पुष्कर भारती, सुरेश पंकज, राम बलराम, कुमारी जूली एवं एफएम जनकपुर ,व धरोहर मधुबनी के कलाकारों व गायकों का जमघट होगा। इस अवसर पर भगवान कुमार झा, संतोष कुमार कन्हैया, रामवरण राम, सुनील कुमार मिश्र, शत्रुघ्न झा, डा. एमटी रेजा, शौकत अली नूरी, मुखिया प्रभात कुमार कर्ण सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी