(उपचुनाव) : पहली बार वोट डालने का सुखद एहसास

By Edited By: Publish:Fri, 22 Aug 2014 01:37 AM (IST) Updated:Fri, 22 Aug 2014 01:37 AM (IST)
(उपचुनाव) : पहली बार वोट डालने का सुखद एहसास

जागरण संवाददाता, मधुबनी : सुजाता कुमारी व खुशबू कुमारी वैसे मतदाताओं में शामिल है जो विधान सभा चुनाव में पहली बार वोट डाली हैं। इन्हें इस बात की खुशी है कि अगर राजनगर विधान सभा क्षेत्र में उप चुनाव नहीं हुआ होता तो उन्हें विधान सभा चुनाव में वोट डालने के लिए अभी और सवा वर्ष इंतजार करना पड़ता। हालांकि सुजाता कुमारी व खुशबू कुमारी इससे पूर्व गत लोकसभा चुनाव में भी अपने मताधिकार को प्रयोग किया था। लेकिन विधान सभा चुनाव में इन्हें पहली बार वोट डालने का अवसर प्राप्त हुआ। जिस कारण मताधिकार का प्रयोग करने के बाद इन दोनों के चेहरे खिल उठे थे। सुजाता कुमारी अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र स्थित बूथ संख्या-179 परमेश्वरी वीणा महाविद्यालय में तो खुशबू कुमारी इसी प्रखंड क्षेत्र स्थित बूथ संख्या-165 मवि पस्टन में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुजाता व खुशबू ने बताया कि विधान सभा चुनाव में पहली बार वोट डालना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण रहेगा। इन दोनों की अपेक्षा है कि जो विधायक चुने जाए वे आमजनों के विश्वास व भरोसे पर खरे उतरे। बिना भेदभाव के संपूर्ण विस क्षेत्र के सर्वागीण विकास में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करें।

chat bot
आपका साथी