शाहपुर की मां दुर्गे की महिमा है निराली

मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय से दो किलोमीटर की दूरी शाहुपर में स्थित मां दुर्गा की महिमा काफी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:57 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 11:57 PM (IST)
शाहपुर की मां दुर्गे की महिमा है निराली
शाहपुर की मां दुर्गे की महिमा है निराली

मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय से दो किलोमीटर की दूरी शाहुपर में स्थित मां दुर्गा की महिमा काफी निराली है। मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले सभी भक्तों की हर मुराद पूरी होती है।

बताते चलें कि मंदिर में लगभग दो सौ वर्ष से वैदिक रीतिरिवाज से पूजा होती आ रही है। पंडित बिहारी झा ने बताय कि मंदिर की स्थापना लगभग दो सौ वर्ष पूर्व दुर्गा मंदिर कि स्थापना ग्रामीणों के द्वारा कि गई थी। तब से माता के दर्शन करने के लिए आने वाली सभी भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक अनंत सिंह ने बताया कि गंधबरिया परिवार के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से शाहपुर में मंदिर का निर्माण कर मां दुर्गा की स्थापना की गई थी। दुर्गा पूजा के द्वारा तीन दिवसीय मेले के आयेाजित होने पर दूर-दूर से लोग आते थे। वहीं इस बार कोरोना महामारी को ले मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन नहीं होने के बाद भी भक्त काफी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। माता की प्रतिमा का निर्माण कार्य में जुटे शिल्पकार दीपक सिंह प्रतिमा को अंतिम रूप में देने में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी