पुलिस की लापरवाही से भड़का जनाक्रोश

मधेपुरा। अनुमंडल के फुलौत ओपी में हुए बबाल का मुख्य वजह पुलिस का लापरवाह रवैया रहा। युव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 03:01 AM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 03:01 AM (IST)
पुलिस की लापरवाही से भड़का जनाक्रोश
पुलिस की लापरवाही से भड़का जनाक्रोश

मधेपुरा। अनुमंडल के फुलौत ओपी में हुए बबाल का मुख्य वजह पुलिस का लापरवाह रवैया रहा। युवक के अपहरण के रिपोर्ट पर अगर ओपी अध्यक्ष ने कार्रवाई की होती तो बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश नहीं भड़कता। फुलौत पश्चिमी के शहंशाह चौधरी नामक युवक के अपहरण के मामले में पुलिस परिजनों को हमेशा बरगलाती रही। युवक के पिता जनार्दन चौधरी की माने तो पुलिस न केवल उसे घटना से बरगलाते रहे। बल्कि प्राथमिकी में अपने रिश्तेदारों का नाम दर्ज कराने का भी दबाव बनाते रहे। परिजन लगातार पुलिस से अपहृत के बरामदगी का आग्रह करते रहे। लेकिन पुलिस परिजन से हमेशा कहती रही कि युवक का अपहरण नहीं हुआ है। युवक कहीं कमाने पंजाब दिल्ली या फिर रिस्तेदारों के यहां गया होगा। लेकिन परिजन पुलिस बार बार कहते रहे कि युवक का अपहरण हुआ है।

इधर बुधवार की सुबह शहंशाह का शव मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे। और पुलिस पर लापरवाही हा आरोप लगाकर ओपी पर हमला बोल दिया।

रणक्षेत्र में तब्दील रहा ओपी परिसर : फुलौत ओपी क्षेत्र में अपहृत युवक की हत्या की घटना से पुलिस भी सकते में पड़ गई। स्थिति को भांपते हुए कई थाने की पुलिस को यहां बुला लिया गया। स्थानीय पुलिस को लोगों के आक्रोश बढ़ने का अंदेशा लग चुका था। इधर शव मिलने के बाद गांव में पुलिस की लापरवाही एवं आरोपितों से मिले रहने की चर्चा होती रही। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। तकरीबन सुबह के 9 बजे के आसपास सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ओपी परिसर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों के सामने पुलिस बौनी पड़ गई। जिससे सभी पुलिस कर्मी व पदाधिकारी ओपी छोड़कर भागने लगे।

एसपी के आने पर शांत हुआ मामला : फुलौत ओपी पर ग्रामीणों के कब्जे के बाद क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसपी विकास कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे। पहले तो आलाधिकारी भी भीड़ के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। जब जिले से बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचे तो अधिकारी भीड़ के करीब हो लिए।कुछ लोगों को ओपी पर बुलाकर एसपी ने वार्ता की। एसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बचे आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में आरोपियों के घर कुर्क किए जाएंगे। वहीं जिला मुख्यालय से पहुंचे कमांडो दस्ता ने मोर्चा संभाला :

लाठी व पत्थर से किया हमला : फुलौत ओपी पर हमले में गांव के बच्चे और बड़े सभी लोग शामिल थे। आक्रोशित लोगों के हाथ में लाठी व पत्थर थे। अचानक लोगों ने ओपी पर हमला बोल दिया और पत्थर बरसाने लगे। घटना में कुछ लोगों और पुलिस कर्मियों को चोटें लगी। घटना के बाद ओपी पर और आसपास से लोग भाग निकले।

एसपी ने ओपी अध्यक्ष को किया निलंबित : एसपी ने तत्काल मौके पर ही कार्रवाई करते हुए फुलौत ओपी अध्यक्ष को निलंबित कर दिया। वहीं सुनील भगत को फुलौत ओपी की कमान सौंपी गई।

chat bot
आपका साथी