मां का जेवर बेचकर ¨सटू ने खरीदा था हथियार

मधेपुरा। पत्नी की हत्या के लिए ¨सटू ने मां का जेबर बेचकर हथियार खरीदा था।

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 03:01 AM (IST)
मां का जेवर बेचकर ¨सटू ने खरीदा था हथियार
मां का जेवर बेचकर ¨सटू ने खरीदा था हथियार

मधेपुरा। पत्नी की हत्या के लिए ¨सटू ने मां का जेबर बेचकर हथियार खरीदा था। पुलिस के समक्ष दिए बयान में आरोपी सिंटू ने इस बात को स्वीकार किया है। बयान में कहा है कि पत्नी का जगवनी गांव के एक लड़का के साथ अवैध संबंध था। अक्सर पत्नी उससे मिलने जाती थी। कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात से गुस्साए उसने मां का जेवर बेचकर सुपौल के अपराधी से मिलकर बीस हजार रुपए में एक देसी पिस्टल दो मैग्जीन जिन्दा कारतूस के साथ खरीदा। हथियार खरीद कर वह सुसराल टेरही गांव आ गया और पत्नी पर कड़ी नजर रखने लगा। शुक्रवार की रात पत्नी के मोबाइल पर फोन आया। फोन के बाद वह शौच के बहाने घर से निकली। पीछे-पीछे जाने के बाद कुछ दूरी पर पुल के समीप वही लड़का मिला। लड़के को मारने के उद्देश्य से गोली चलाई पर वह बैठ गया और गोली पत्नी को लग गई। इसके बाद अंधाधुंध गोलियां चला दी। इससे पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

---------------------

मायके में रह रही थी पूनम

मृतका पूनम की शादी तीन साल पहले सिहेंश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी विजेन्द्र यादव के पुत्र ¨सटू यादव से हुई थी। शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध नहीं थे। दोनों एक-दूसरे के चरित्र को लेकर काफी परेशान रहते थे। इसके बाद पत्नी मायके में रहने लगी थी।

chat bot
आपका साथी