जदयू के बूथ अध्यक्ष व सचिव का हुआ मनोनयन

मधेपुरा। रामजानकी ठाकुरबाड़ी में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरेंद्र मंड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:11 PM (IST)
जदयू के बूथ अध्यक्ष व सचिव का हुआ मनोनयन
जदयू के बूथ अध्यक्ष व सचिव का हुआ मनोनयन

मधेपुरा। रामजानकी ठाकुरबाड़ी में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड के कुल 84 बूथ अध्यक्ष सचिव का मनोनयन कार्य पूरा कर लिया गया। बूथ अध्यक्ष और सचिव का मनोनयन संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। बूथ अध्यक्ष व सचिव का चयन विधानसभा प्रभारी इश्तियाक खान के साथ जिला से नामित विधानसभा प्रभारी दयानंद शर्मा प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रभारी प्रभु नारायण मेहता के सहयोग से संपन्न किया गया। विधानसभा प्रभारी इस्तियाक खान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत के अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष सचिवों को सक्रियता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। आम लोगों को पाटी के कार्यकर्ता सरकार के कार्यों से अवगत कराएं। मौके पर प्रवीण ठाकुर, श्याम सुंदर मंडल, नीरज मंडल, उमेश मंडल, वीरेंद्र यादव, रामविलास सादा,तारणी ऋषिदेव, सचिद्र सिंह, सुदर्शन पंडित, सुरेश कुमार, दानी मंडल, हरिराम मंडल, सुबोध ठाकुर, उषा देवी, विजेंद्र मंडल मुन्नी भारती, सोनेलाल मंडल, तेज नारायण मंडल, दानी लाल मंडल, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, दीपक यादव आदि मौजूद थे।

--------------------------

chat bot
आपका साथी