17 वार्ड सदस्य व 17 सचिव पर होगा सार्टिफिकेट केस

आलमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद की अध्यक्षता में प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:06 AM (IST)
17 वार्ड सदस्य व 17 सचिव पर होगा सार्टिफिकेट केस
17 वार्ड सदस्य व 17 सचिव पर होगा सार्टिफिकेट केस

मधेपुरा। आलमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद की अध्यक्षता में प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों की बैठक हुई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पंचायत सचिवों को प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद ने बताया कि प्रखंड के 17 ऐसे वार्ड हैं जिसके सदस्य एवं सचिव को लगातार तीन बार नोटिस भेजने के बावजूद भी सात निश्चय योजना के तहत लिए गए योजना का राशि उठाव करने के बाद भी कार्य आरंभ नहीं किया गया। वैसे वार्ड सदस्य सचिव पर सर्टिफिकेट केस किया जा रहा है।

अभी तक प्रखंड की बड़गांव पंचायत के वार्ड नंबर दो, सिंहार पंचायत के वार्ड नंबर एक, आलमनगर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 7 ,10, विष्पट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 10, 15, 12, नरथुआ भागीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 एवं सबसे अधिक आलमनगर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 12 एवं 13 ऐसे वार्ड हैं जिनके वार्ड सदस्य के द्वारा राशि का उठाव करने के बाद भी योजना आरंभ नहीं किया गया। कुल 17 वार्ड के 17 वार्ड सदस्य वार्ड सचिव पर सार्टिफिकेट केस होने जा रहा है। लूट व छिनतई की घटना का माले व राजद ने जताया विरोध

शहर स्थित भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड में दिनदहाड़े हुई घटना की भाकपा माले ने कड़े शब्दों में निदा की है। माले के जिला संयोजक रामचंद्र दास ने दिन दहाड़े शहर में इस तरह की लूट पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि प्रति दिन शहर में बाइक चोरी, लूट, हत्या की घटना बढ़ रही है। पुलिस कप्तान के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। भाकपा माले शहर में हो रही इस तरह की घटना का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करती है। साथ ही शहर में सुरक्षा की चूक के लिए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करती है। दूसरी ओर राजद के जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने भी इस तरह की घटना की निदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना ने शहर में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

chat bot
आपका साथी