जहरीली शराब से हो रही मौत सरकार को नहीं है सुध : वीडियो

संवाद सूत्र मधेपुरा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर जहरीली शराब बढ़ते ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 07:26 PM (IST)
जहरीली शराब से हो रही मौत सरकार को नहीं है सुध : वीडियो
जहरीली शराब से हो रही मौत सरकार को नहीं है सुध : वीडियो

संवाद सूत्र, मधेपुरा : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर जहरीली शराब, बढ़ते हत्या तथा दुष्कर्म के खिलाफ व व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए राज्यव्यापी धरना •ान अधिकार पार्टी के द्वारा कला भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा परिषद जिलाध्यक्ष गोपी कृष्ण उर्फ वीडियो यादव ने किया। संचालन छात्र उपाध्यक्ष मिथुन यादव ने की। धरना कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहा। मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामकुमार यादव और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अनिल अनल ने कहा कि शराब बिहार में मिस्टर इंडिया के तरह हो चुका है दिखता नहीं है लेकिन बिकता सब जगह है। आज युवा पीढ़ी अधिकांश शराब के तस्कर के दलदल में फंसी हुई है। मौके पर कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान व प्रिस गौतम ने कहा कि बिहार पहले से ही पिछड़ा राज्य है। उपर से राजस्व का घाटा हो रहा है। इसलिए सरकार को चाहिए कि इसपर संसोधन की जरूरत है। मौके पर महिला कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष नूतन सिंह व जिलाध्यक्ष कला क्रांति ने कहा बिहार महाजंगलराज के दौर से गुजर रहा है। हत्या, बलात्कार, छिनतई, डकैती की घटना आम है। यहां के लोग भगवान भरोसे है। मौके पर वरिष्ठ नेता अल्लाउद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, अशोक यादव, अनिल बंधु, सीताराम यादव, प्रवीण कुमार पप्पू, राहुल कुमार, अभिषेक दूबे, विकास यादव, पप्पू बिग्रेड जिलाध्यक्ष भानु प्रताप, दीपक यादव, साहेब सिंह यादव, युवा नगर अध्यक्ष युवा रंजन, कार्यालय उपसचिव शैलेंद्र कुमार, मणि शर्मा, ओम यादव, वरूण यादव, सुभाष यादव छात्र जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू, विवि अध्यक्ष अमन कुमार रितेश,राजा कुमार, राजू कुमार मन्नू, निगम राज, सामंत यादव, विकास समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी