जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य

मधेपुरा। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों तक भोजन सामग्री पहुंचाने के लिए उदाकिशुनगंज प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 11:19 PM (IST)
जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य
जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य

मधेपुरा। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों तक भोजन सामग्री पहुंचाने के लिए उदाकिशुनगंज प्रखंड की खाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या चार के युवा संकल्पित हैं। पिछले पांच दिनों से चार नंबर वार्ड के गरीबों व जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सामग्री चावल, दाल, आलू आदि से बनी किट घर-घर जा कर वितरित कर रहे हैं। खाड़ा पंचायत के वार्ड चार निवासी युवा सूरज कुमार आजाद एवं वार्ड सदस्य दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में युवा मंडली के धर्मेंद्र कुमार मंडल, सुजीत कुमार, विवेक कुमार मंडल, बमबम कुमार, संजय, आजाद, अनोज, संतोष, विनीत सहित कई साथियों ने आपस में चंदा इकठ्ठा कर बाजार से सामान खरीदने के पश्चात भोजन सामग्री किट तैयार कर गरीब लाभुकों के बीच वितरित किया। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ता सूरज आजाद एवं वार्ड सदस्य दुर्गेश ने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि गरीबों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराना बहुत ही पुण्य का कार्य माना जाता है। इसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। मौके पर लाभुक सिको मंडल, पप्पू ठाकुर, कंचन देवी, किशोर साह, बिट्टू केशरी, मुनिया खातून, रोहित पंडित, पंकज मंडल, भोला साह, धतुरी मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी