गमैल-मधुकरचक सड़क जर्जर, जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

संवाद सूत्र बिहारीगंज (मधेपुरा) तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 06:19 PM (IST)
गमैल-मधुकरचक सड़क जर्जर, जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी
गमैल-मधुकरचक सड़क जर्जर, जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। गुरुवार की शाम तेज हवा के साथ आई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। गमैल से मधुकरचक जाने वाली सड़क जर्जर रहने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों पर कई गड्ढे में जलजमाव होने से लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है। इस वजह से राहगीरों को पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाप नेता अनिल बंधु का कहना है कि दो-तीन वर्षों से कालीकरण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जबकि मधुकरचक जानें के लिए यह मुख्य सड़क है। इसकी शिकायतें संबधित पदाधिकारी से करने के बावजूद किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। उक्त सड़क पर पुलिया के समीप सड़क ध्वस्त हो गई है। इस समस्या का निदान बरसात से पूर्व नहीं किया जाता है, तो मजबूरीवश लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी