बर्ड फ्लू : मधेपुरा में एकत्रित किया जा रहा पक्षी का खून

मधेपुरा। बर्ड फ्लू को लेकर मधेपुरा में भी सतर्कता बरती जा रही है। पशुपालन पदधिकारी ने सभी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 07:11 PM (IST)
बर्ड फ्लू : मधेपुरा में एकत्रित किया जा रहा पक्षी का खून
बर्ड फ्लू : मधेपुरा में एकत्रित किया जा रहा पक्षी का खून

मधेपुरा। बर्ड फ्लू को लेकर मधेपुरा में भी सतर्कता बरती जा रही है। पशुपालन पदधिकारी ने सभी प्रखंड के अधिकारियों को पक्षी का खून एकत्रित कर भेजने को कहा है। ताकि नमूना पटना भेजकर जांच कराई जाय। जांच के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। मालूम हो कि बर्ड फ्लू को देखते हुए राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग को पक्षियों का खून एकत्रित कर भेजने को कहा है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार ने बताया कि सभी प्रखंडों में बैठक कर प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि मुर्गा-मुर्गी का खून का नमूना लेकर भेज दें। उसकी जांच पटना में होगी। साथ ही अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में चौकस रहें। उन्होंने कहा कि कहीं से किसी प्रकार की आशंका की सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत मौके पर पहुंच उसकी जांच करें। साथ ही तत्काल इसकी सूचना जिले को भेजने का काम करें। यद्यपि अब तक बर्ड फ्लू की सूचना जिले में नहीं है। लगातार सभी प्रखंड के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी संपर्क कर निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल अभी मुर्गा के बिक्री पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। खून का नमूना जांच रिपोर्ट आने के बाद किसी प्रकार का निर्णय लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी