दो घरों में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

संवाद सूत्र, बिहारीगंज(मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के गमैल पंचायत के वार्ड नंबर पांच में के दो घरों में

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 06:27 PM (IST)
दो घरों में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

संवाद सूत्र, बिहारीगंज(मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के गमैल पंचायत के वार्ड नंबर पांच में के दो घरों में सेंधमारी कर चोर लाखों रुपये का सामान उड़ा ले गए। चोरों ने तीसरे घर को भी निशाना बनाना चाहा। किंतु, लोगों के जाग जाने की वजह से भाग गए।

मनोरंजन ने बताया कि रात करीब एक बजे चोरों ने सेंधमारी की। घर से 15 हजार नगद, 50 हजार के जेवरात के अलावा कपड़ा व बर्तन ले गए। दूसरे पीड़ित अरुणा सिंह ने बताया कि मकान निर्माण का काम चल रहा है। इसे पूरा करने के लिए बैंक से 75 हजार रुपया निकालक रखा था। चोर टटिया तोड़कर नगदी, सोने की अंगूठी, चैन, मंगल सूत्र सहित सारा सामान ले गए। चोरों ने अनमोल सिंह के घर भी सेंधमारी का प्रयास किया। किंतु, गृहस्वामी के जाग जाने से चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

chat bot
आपका साथी