'हर गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल'

संवाद सूत्र(मुरलीगंज) मधेपुरा : प्रखंड के भतखोड़ा पंचायत में मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना अंतर्गत प

By Edited By: Publish:Sun, 28 Dec 2014 07:59 PM (IST) Updated:Mon, 29 Dec 2014 03:58 AM (IST)
'हर गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल'

संवाद सूत्र(मुरलीगंज) मधेपुरा : प्रखंड के भतखोड़ा पंचायत में मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना अंतर्गत पुलिया का शिलान्यास रविवार को क्षेत्रीय राजद विधायक प्रो. चन्द्रशेखर ने किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सूबे की महागठबंधन सरकार सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी पंचायतों को मुख्य सड़क से जोड़ना, सभी गांवों का विद्युतीकरण करना एवं पुल पुलिया का जाल बिछाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि समाज का सबसे बड़ा सेवक होता है। समाज की कुरीतियों को समाप्त कर बेहतर एवं विकसित समाज बनाना ही उद्देश्य है। शिलान्यास के अवसर पर भाकपा के जिला मंत्री प्रमोद प्रभाकर, राजद किसान सेल जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव, आलोक कुमार मुन्ना, देवना. सिंह, समाज सेवी बसंत गुप्ता, महेन्द्र राय, भूवनेश्वरी महतो, शकर मंडल, भूपेन्द्र यादव, घनश्याम कुमार मुन्ना, भोला ऋषिदेव, धनेश्वर राम, विन्देश्वरी यादव, पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र दास, कामेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी