भारत विश्व गुरू बनने के राह पर अग्रसर

संवाद सहयोगी, मधेपुरा : संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 21 जून को विश्व योग दिवस की घोषणा करना प्रधानमं

By Edited By: Publish:Wed, 17 Dec 2014 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 17 Dec 2014 04:59 PM (IST)
भारत विश्व गुरू बनने के राह पर अग्रसर

संवाद सहयोगी, मधेपुरा : संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 21 जून को विश्व योग दिवस की घोषणा करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भारत ऋषि, मुनियां व योगियों का देश रहा है। विश्व में हमारी पहचान सभ्यता, संस्कृति योग, तपस्या व साधना से बनी है। विश्व योग दिवस की घोषणा पर पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने अपनी राय कुछ इस प्रकार व्यक्त की। पतंजलि योग समिति के हरिद्वार से आये योगीराज कौशल किशोर ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का नजरिया योग को पूरी दुनिया में प्रत्येक घर में स्थापित करना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार पूरी दुनियां में पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया गया उसी तर्ज पर योग गुरू बाबा रामदेव की प्रेरणा से योग अभियान चलेगा।

पतंजलि योग समिति के मंडल अध्यक्ष चन्देश्वरी प्रसाद ने बताया कि पूरी दुनियां में योग घर-घर पहुंचाने के लिये स्वामी रामदेवजी महाराज योजना बनाने में जुटे हैं। बाबा का सपना है कि खासकर 21 जून को पूरी दुनियां में योगी खुले मैदान में सामूहिक योग करें। बाबा रामदेव योग के ही रास्ते पूरी दुनियां को निरोग बनाने का संकल्प लिया है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सह संयोजक प्रो. एनके निराला ने बताया कि भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। तथा इसकी खोई हुई प्रतिष्ठा विश्व योग दिवस मनाने से वापस आ गया है। योग प्रशिक्षिक रिंकी यदुवंशी ने कहा कि भारत ऋषि, मुनियों का देश रहा है। स्नातन संस्कृति योग, व्यायाम, प्रणायाम, तपस्या, साधना आदि रही है। पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. नंद किशोर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने से वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखीन पूरे विश्व में फैलेगा।

महिला पतंजलि की जिला प्रभारी प्रो. रीता ने कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले मात्र भारत की ही सभ्यता व संस्कृति पूरे विश्व में फैली थी। लेकिन अब पुन: व सोई हुई प्रतिष्ठा हमें विश्व योग दिवस मनाने से हासिल हो गया।

जिला योग विस्तार असंग स्वरूप ने कहा कि आज पूरी दुनियां आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के आकंठ में डूबा हुआ है। एटम बम बनाने की होड़ पूरी दुनियां में मची है। ऐसे विध्वंस से बचने का एक मात्र रास्ता योग ही है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य संयोजक दीपक कुमार एवं जिला किसान प्रभारी अखिलेश राय ने बताया कि बाबा रामदेव दुनियां के अरबों लोगों के बीच योग को ले जाने की मुहिमा में सफल हुए हैं। इस परिचर्चा में महिला पतंजलि सह प्रभारी शांति देवी, महामंत्री कुमारी किरण, बीएसटी के महामंत्री रूपम कुमारी, मधेपुरा प्रखंड प्रभारी सुभाष चन्द्र, बीएसटी के कोषाध्यक्ष चन्द्रभूषण, युवा भारत प्रभारी उपेन्द्र कुमार, संवाद प्रभारी बालकृष्ण यादव, संगठन मंत्री पशुपति कुमार चौरसिया सहित दर्जनों योगियों ने अपने अपने विचार रखे।

--------------------

खास बातें..

- 192 देशों में मनाया जाएगा योग उत्सव

- सात अरब लोगों तक योग को पहुंचाना लक्ष्य

- योग के रास्ते पूरा विश्व बनेगा निरोग

- विश्व के तमाम समस्याओं का निराकरण होगा योग से

- भारत को विश्व गुरू बनने का मार्ग प्रशस्त

- भारत के लाखों योग प्रशिक्षकों को विभिन्न देशों में मिलेगा काम

- वसुधैव कुटुम्बकम व सर्वे भवन्तु सुखिन: का होगा विश्व में जयघोष

- विश्व को निरोग बनाने वास्ते पोलियो उन्मूलन की तर्ज पर होगा योग का प्रचार

chat bot
आपका साथी