जमीन विवाद में चली गोली, दो जख्मी

संवाद सूत्र (बिहारीगंज) मधेपुरा : महज तीन गज जमीन पर टाट लगाने के विवाद में गोली चलने से दोनों पक्ष

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 07:24 PM (IST)
जमीन विवाद में चली गोली, दो जख्मी

संवाद सूत्र (बिहारीगंज) मधेपुरा : महज तीन गज जमीन पर टाट लगाने के विवाद में गोली चलने से दोनों पक्ष से दो लोग जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर बिहारीगंज थाने में दोनो पक्षों से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी अनुसार बिहारीगंज के हथिऔन्धा निवासी कपिलदेव यादव एवं पड़ोसी नीरज यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रथम पक्ष के परिजनों के आधार पर बुधवार की सुबह सकलदीप यादव, नीरज यादव, अखिलेश कुमार, विवेक यादव एवं नागो यादव हथियार से लैस होकर कपिलदेव के घर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। इसी को लेकर दोनो पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। बाद में चली गोली अरुण यादव के बाएं हाथ में लगी। चिकित्सक डॉ. जहांनवाज ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर जख्मी को मधेपुरा अस्पताल रेफर किया गया है। जिसके बाजू के ऊपर गोली फंसा हुआ है। वही दूसरे पक्ष के नीरज यादव का आरोप है कि सुबह में मवेशी को चारा देने के क्रम में राकेश कुमार यादव, संतोष कुमार, फुलचंद यादव, अरुण यादव, कपिलदेव यादव हथियार लेकर मेरे दरवाजे पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी। मारपीट में उनका व उनके पिता सकलदीप यादव को चोटें आई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कपिलदेव यादव एवं नीरज यादव के फर्द बयान पर परस्पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी