नहर टूटने से फसल बर्बाद, लाखों की क्षति

By Edited By: Publish:Tue, 16 Sep 2014 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 16 Sep 2014 06:45 PM (IST)
नहर टूटने से फसल बर्बाद, लाखों की क्षति

संवाद सहयोगी, बिहारीगंज, मधेपूरा : प्रखंड अन्तर्गत लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के कमलाकुंड व चाय टोला के बीच नहर के टूट जाने से सैकड़ों एकड़ में लगी सब्जियां व धान की फसलें बर्बाद हो गयी। अनुमान है कि नहर टूटने से करीब 60 से 70 लाख रुपए की क्षति हुई है। किसान गजेन्द्र कुमार, भूदेव मंडल, जगत लाल मंडल ने बताया कि रात के लगभग दो बजे के करीब नहर का पश्चिमी तटबंध टूट गया। नहर टूटते ही पानी तीव्र गति से खेतों में बहने लगा। किसान कुमोद मंडल, राम बरन मंडल, विलास मंडल ,जनार्दन, राजेश, मिरवारी, बेचन, उदय ,कलक्टर मंडल, धीरेन्द्र, मनोहर, अधिक लाल, अजीत, कैलाश, मंटू, जवाहर मंडल आदि ने बताया कि खेतों में लगे फुल गोभी का फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। वहीं किसान जोगिन्दर मंडल ने बताया कि एक खेतों में परवल का फसल था। इससे तीस से चालीस हजार तक आय की उम्मीद थी। लेकिन, फसल बर्बाद हो चुका है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ चकलेश्वर ने बताया कि वीरपुर बायरेज से पानी छोड़े जाने के कारण तटबंध टूटा है। इधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक सह पूर्व मंत्री डा. रेणु कुशवाहा को भी दी है। मंत्री ने मदद का भरोसा दिया है।

chat bot
आपका साथी