पिपरिया में नए थानाध्यक्ष ने दिया योगदान

लखीसराय । पिपरिया थाना में बुधवार को राजकुमार साहू ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। उन्ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 06:37 PM (IST)
पिपरिया में नए थानाध्यक्ष ने दिया योगदान
पिपरिया में नए थानाध्यक्ष ने दिया योगदान

लखीसराय । पिपरिया थाना में बुधवार को राजकुमार साहू ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। उन्होंने पूर्व थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दूबे से प्रभार लिया। इस अवसर पर पिपरिया थाना के पुलिस अधिकारी कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनाकर नए थानाध्यक्ष राजकुमार साहू का स्वागत किया। जबकि पुराने थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दूबे को विदाई दी। उपस्थित लोगों ने पुराने थानाध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए नए थानाध्यक्ष से विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा की। प्रजेश कुमार दूबे को पीरीबाजार थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी