पेंशनर समाज के सदस्य के निधन पर शोक

संसू.,बड़हिया (लखीसराय) : बिहार पेंशनर समाज शाखा बड़हिया के सदस्य प्रतापपुर के नोखे सिंह (109) का आकस्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 11:35 PM (IST)
पेंशनर समाज के सदस्य के निधन पर शोक
पेंशनर समाज के सदस्य के निधन पर शोक

संसू.,बड़हिया (लखीसराय) : बिहार पेंशनर समाज शाखा बड़हिया के सदस्य प्रतापपुर के नोखे सिंह (109) का आकस्मिक निधन शनिवार को गांव स्थति उनके पैतृक आवास पर हो गया। वे विगत एक सप्ताह से बीमार थे। वे रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका अंतिम संस्कार भतीजा रामप्रवेश कुमार सिंह द्वारा शनिवार को गंगा घाट पर किया गया। उनके निधन पर शिवबालक सिंह, डुमरी पंचायत के मुखिया गुलशन कुमार, सरपंच विकास कुमार लड्डू, बच्चा सिंह, परमानंद सिंह, पेंशनर समाज बड़हिया शाखा के अध्यक्ष गुलाब प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष रामस्वरूप सिंह, सचिव डा. रामानंद सिंह, पूर्व सचिव रामविलास सिंह, रामजी मोदी, राजेंद्र पंडित, राम स्वारथ सिंह, कृष्णनंदन सिंह सहित कई सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।

---

नंदनामा से 30 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार संसू., रामगढ़ चौक (लखीसराय) : रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदनामा गांव से शुक्रवार को रामगढ़ चौक थाना के एसआइ शिवम स्वराज, एसआइ उपेंद्र कुमार पाठक ने पुलिस बल के साथ छापेमारी करके 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन भाग निकला। जानकारी के अनुसार जमुई जिले के नवीन नगर डमपुरा गांव के स्वर्गीय मक्खन पासवान के पुत्र कुंदन पासवान एवं उसके साथी सोनू मंडल एवं रजनीश कुमार एबाइक से 30 लीटर देसी महुआ शराब लेकर तस्करी के लिए नंदनामा गांव में मुरारी सिंह के यहां पहुंचा। इसी दौरान पुलिस कुंदन कुमार को उक्त शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली। जबकि तीन अन्य तस्कर पुलिस से बचकर भाग निकला। यह जानकारी रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष अरविद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को शराब तस्कर कुंदन को जेल भेज दिया गया।

---

विप चुनाव लड़ेंगे कमलकिशोर संसू., लखीसराय : जिले के लोदिया गांव के रहने वाले जुझारू समाजवादी नेता कमलकिशोर सिंह निकाय क्षेत्र से विधान परिषद के लिए चुनाव लड़ेंगे। अपने फैसले की जानकारी देते हुए कमलकिशोर सिंह ने बताया कि पुराने समाजवादी नेता जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है। साथ ही उन्हें कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है। अंतिम समय पर विभिन्न राजनीतिक दल भी उनके नाम का समर्थन करने वाले हैं। इससे पहले लखीसराय जिला परिषद के लिए उन्होंने चुनाव लड़ा था लेकिन साजिश के तहत प्रशासनिक अमला ने उन्हें हराने का काम किया। जनता का साथ और विश्वास उन्हें प्राप्त है और इस कारण उन्होंने विधान परिषद का चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

chat bot
आपका साथी