जिले में 3951 इंदिरा आवास अधूरा

लखीसराय। इंदिरा आवास निर्माण कार्य पूरा कराने के प्रति लाभार्थियों की उदासीनता अब भी है। इस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 07:47 PM (IST)
जिले में 3951 इंदिरा आवास अधूरा
जिले में 3951 इंदिरा आवास अधूरा

लखीसराय। इंदिरा आवास निर्माण कार्य पूरा कराने के प्रति लाभार्थियों की उदासीनता अब भी है। इस कारण राशि उपलब्ध कराने के बाद भी जिले में अबतक 3,951 इंदिरा आवास अधूरा पड़ा हुआ है। इसे पूरा कराने में विभाग का पसीना छूट रहा है। इससे सीख लेते हुए विभाग प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के प्रति सक्रिय हुआ है। यही कारण है कि जिले में प्रधानमंत्री निर्माण कार्य में तेजी आई है। विभागीय आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2016-17 एवं 17-18 में जिले में 8,209 प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें 6,819 लाभार्थियों का निबंधन किया गया है। जिसमें से 6,558 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिली है। जिसमें से 5,942 लाभुकों को प्रथम किश्त, 3,248 लाभुकों को द्वितीय किश्त एवं 1,260 लाभुकों को तृतीय किश्त की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिसमें से अबतक 1,211 लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर विभाग को इसकी सूचना उपलब्ध करा दी है। शेष प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

=======

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रखंडवार स्थिति बड़हिया प्रखंड

निर्धारित लक्ष्य - 678

निबंधन हुआ - 429

स्वीकृति मिली - 398

प्रथम किश्त - 315

द्वितीय किश्त - 173

तृतीय किश्त - 61

निर्माण कार्य पूरा - 67 चानन प्रखंड

निर्धारित लक्ष्य - 1,095

निबंधन हुआ - 921

स्वीकृति मिली - 898

प्रथम किश्त - 842

द्वितीय किश्त - 484

तृतीय किश्त - 228

निर्माण कार्य पूरा - 242 हलसी प्रखंड

निर्धारित लक्ष्य - 1,744

निबंधन हुआ - 1,360

स्वीकृति मिली - 1,296

प्रथम किश्त - 1,195

द्वितीय किश्त - 610

तृतीय किश्त - 189

निर्माण कार्य पूरा - 108 लखीसराय प्रखंड

निर्धारित लक्ष्य - 1,042

निबंधन हुआ - 847

स्वीकृति मिली - 824

प्रथम किश्त - 793

द्वितीय किश्त - 444

तृतीय किश्त - 192

निर्माण कार्य पूरा - 198 पिपरिया प्रखंड

निर्धारित लक्ष्य - 435

निबंधन हुआ - 407

स्वीकृति मिली - 385

प्रथम किश्त - 355

द्वितीय किश्त - 153

तृतीय किश्त - 78

निर्माण कार्य पूरा - 83 रामगढ़ चौक प्रखंड

निर्धारित लक्ष्य - 1,133

निबंधन हुआ - 925

स्वीकृति मिली - 907

प्रथम किश्त - 867

द्वितीय किश्त - 526

तृतीय किश्त - 181

निर्माण कार्य पूरा - 188 सूर्यगढ़ा प्रखंड

निर्धारित लक्ष्य - 2,082

निबंधन हुआ - 1,930

स्वीकृति मिली - 1,850

प्रथम किश्त - 1,575

द्वितीय किश्त - 858

तृतीय किश्त - 331

निर्माण कार्य पूरा - 325 =======

प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय है। आवास सहायक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया गया है। राशि लेने के बाद आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विनय कुमार मंडल

उप विकास आयुक्त

chat bot
आपका साथी