48 घंटे बाद भी डिफ्यूज नहीं किया जा सका बम

लखीसराय। वार्ड नंबर 17 गांधी टोला के बहियार से बरामद देसी बम को 48 घंटे बाद भी डिफ्यूज नह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 07:24 PM (IST)
48 घंटे बाद भी डिफ्यूज नहीं किया जा सका बम
48 घंटे बाद भी डिफ्यूज नहीं किया जा सका बम

लखीसराय। वार्ड नंबर 17 गांधी टोला के बहियार से बरामद देसी बम को 48 घंटे बाद भी डिफ्यूज नहीं किया जा सका है। जानकारी हो कि कबैया पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर शनिवार की सुबह गांधी टोला में ¨जदा देसी बम बरामद किया था। बम स्थल पर एक प्लास्टिक थैला भी रखा हुआ है। जिसमे भी कुछ संदिग्ध वस्तु होने की आशंका जताई जा रही है। बरामद बम को बम निरोधक दस्ता बुलाकर डिफ्यूज करने की बात पुलिस द्वारा कही गई थी। लेकिन, दो दिन बाद भी बम उसी स्थल पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने बम की निगरानी के लिए रोस्टर के हिसाब से दो-दो पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगा रखी है। तपतपाती धूप व भीषण गर्मी पुलिस कर्मियों के भी चेहरे मुरझा गए हैं। स्थानीय लोग अब भी डरे सहमे हुए हैं। उधर लावारिस अवस्था में पड़े बम को लेकर संशय भी बरकरार है कि वह असली है या नकली। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज झा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता बुलाने से पहले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से अनुमति लेनी पड़ती है। इसके बाद टीम आकर बरामद बम को डिफ्यूज करेगी। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी