धान लगी पुंज में लगाई आग, चालीस हजार की फसल जलकर राख

संस. लखीसराय लखीसराय थाना क्षेत्र के चौकी अशोकधाम निवासी स्व. जगदीश सिंह के पुत्र चंद्रमोहन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 07:47 PM (IST)
धान लगी पुंज में लगाई आग, चालीस हजार की फसल जलकर राख
धान लगी पुंज में लगाई आग, चालीस हजार की फसल जलकर राख

संस., लखीसराय : लखीसराय थाना क्षेत्र के चौकी, अशोकधाम निवासी स्व. जगदीश सिंह के पुत्र चंद्रमोहन सिंह की भकुरिया बहियार स्थित खेत में लगी धान लगी पुंज में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा देने से करीब चालीस हजार रुपये मूल्य की धान की फसल जलकर राख हो गई। किसान चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दो बीघे जमीन में लगी धान की फसल काटकर अशोक धाम हॉल्ट के पश्चिम भकुरिया बहियार स्थित अपने खेत में पुंज लगा दी थी। असामाजिक तत्वों द्वारा पुंज में आग लगा देने से करीब बीस क्विटल धान एवं पुआल जलकर राख हो गया।

chat bot
आपका साथी