भाजपा कार्यालय में मना मकर संक्रांति मिलन समारोह

संवाद सहयोगी, लखीसराय : लखीसराय भाजपा विधानसभा प्रधान कार्यालय में रविवार को श्रम संसाधन मंत्री

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 07:17 PM (IST)
भाजपा कार्यालय में मना मकर संक्रांति मिलन समारोह
भाजपा कार्यालय में मना मकर संक्रांति मिलन समारोह

संवाद सहयोगी, लखीसराय : लखीसराय भाजपा विधानसभा प्रधान कार्यालय में रविवार को श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर मकर संक्रांति समारोह मनाया। इस अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री ने सम्मानित बुद्धिजीवियों को फूलमाला पहनाकर एवं चादर, डायरी एवं कलम भेंटकर सम्मनित किया। इस अवसर पर सब लोग मिल बैठकर दही, चूड़ा एवं तिलकुट खाया। श्रम संसाधन मंत्री श्री सिन्हा ने जिले वासियों को मकर संक्रांति के पूर्व ही मकर संक्रंति की शुभकामना दी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद साहु, पूर्व जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि बाला भदानी, नगर अध्यक्ष अमरजीत प्रजापति आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी