धारा-370 के रूप में भारत माता के माथे पर लगा कलंक मिटा है : सांसद

लखीसराय। लखीसराय भाजपा विधानसभा प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 06:53 PM (IST)
धारा-370 के रूप में भारत माता के माथे पर लगा कलंक मिटा है : सांसद
धारा-370 के रूप में भारत माता के माथे पर लगा कलंक मिटा है : सांसद

लखीसराय। लखीसराय भाजपा विधानसभा प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत एक देश, एक संविधान कार्यक्रम का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद साहू ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य सभा सदस्य आरके सिन्हा एवं सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर भारत माता के माथे पर लगा कलंक को मिटाया गया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 समाप्त करने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नए भारत में एक देश, एक संविधान कार्यक्रम आयोजन कर लोगों को इस संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर एवं पूरे विश्व में भारत को सम्मान दिलाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महापुरूष होने का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नेतृत्व में वर्ष 1966 से ही जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए संघर्ष किया जा रहा था। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, पिकी कुशवाहा, बिपिन सिंह, दीपक कुमार सिंह, नगर मंत्री अमरजीत प्रजापति, जिला महामंत्री नरोत्तम कुमार आदि मौजूद थे। इसके पश्चात जिला विधिज्ञ संघ भवन में भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत एक देश, एक संविधान कार्यक्रम के तहत परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य आरके सिन्हा एवं श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा कई अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी