राष्ट्र की उन्नति के लिए शिक्षा जरूरी

लखीसराय। शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई द्वा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Apr 2018 07:31 PM (IST) Updated:Wed, 11 Apr 2018 07:31 PM (IST)
राष्ट्र की उन्नति के लिए शिक्षा जरूरी
राष्ट्र की उन्नति के लिए शिक्षा जरूरी

लखीसराय। शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई द्वारा बुधवार को जिले के सभी छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया। शिक्षा में सुधार को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर राज्य स्तर पर उक्त कार्यक्रम चलाया गया है। रालोसपा के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ¨सह के नेतृत्व में संबंधित प्रखंड अध्यक्ष द्वारा जिले के लखीसराय प्रखंड अंतर्गत रजौनाचौकी, सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कजरा, पिपरिया प्रखंड अंतर्गत रामनगर, बड़हिया, हलसी एवं रामगढ़चौक प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सभी छात्राओं को पाठ्य पुस्तक एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तक दिया गया। इस अवसर पर रालोसपा के जिलाध्यक्ष श्री ¨सह ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए शिक्षा जरूरी है। खासकर नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। शिक्षा समाज के सभी तबके के लोगों के लिए जरूरी है। शिक्षा से ही समता मूलक समाज की स्थापना हो सकती है। इस अवसर पर रालोसपा के युवा जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, लखीसराय के प्रखंड अध्यक्ष टनटन राम, देव कुमार, दिनेश महतो, बासुदेव महतो, संतोष कुमार, वीरेन्द्र महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी