पिपरिया, पीरीबाजार व अमहरा थानाध्यक्ष सहित 17 पुलिस पदाधिकारी स्थानांतरित

लखीसराय । विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने जिले में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:12 AM (IST)
पिपरिया, पीरीबाजार व अमहरा थानाध्यक्ष सहित 17 पुलिस पदाधिकारी स्थानांतरित
पिपरिया, पीरीबाजार व अमहरा थानाध्यक्ष सहित 17 पुलिस पदाधिकारी स्थानांतरित

लखीसराय । विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने जिले में पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। मंगलवार की शाम एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के पिपरिया, पीरी बाजार और अमहरा थानाध्यक्ष सहित कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी ने स्थानांतरित हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नए स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया है। पिपरिया थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे को पीरी बाजार थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। लखीसराय थाना में कार्यरत जेएसआइ राजकुमार साह को पिपरिया थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पीरी बाजार थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार को अमहरा ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अमहरा के ओपी अध्यक्ष अतहर रबानी को लखीसराय थाना में जेएसआइ के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा पुलिस केंद्र लखीसराय से सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा और कबैया थाना से सहायक अवर निरीक्षक माला देवी को लखीसराय थाना भेजा गया है। माणिकपुर ओपी से एसआइ रविद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक के विशेष कार्य पदाधिकारी एसआइ संजीत कुमार को बड़हिया थाना में जेएसआइ के पद पर स्थानांतरित किया है। हलसी थाना में एएसआइ के पद पर कार्यरत जंग बहादुर राय को रामगढ़ चौक थाना, कबैया थाना से सहायक अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद सिंह को पिपरिया थाना, पीरी बाजार थाना से सहायक अवर निरीक्षक रविद्र कुमार सिंह को कबैया थाना, बड़हिया थाना से सहायक अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह को माणिकपुर ओपी, रामगढ़ चौक ओपी से सहायक अवर निरीक्षक त्रिलोकी नाथ उपाध्याय को हलसी थाना भेजा गया है। इसके अलावा वीरुपुर थाना से जेएसआइ अखिलेश्वर कुमार सिंह, हलसी थाना के जेएसआइ ब्रिज लाला प्रसाद, अमहरा ओपी के जेएसआइ मनोरंजन सिंह को पुलिस केंद्र लखीसराय एवंलखीसराय थाना से जेएसआइ विकास चंद्र को इसी पद पर पिपरिया थाना भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी