युवाओं को दी जानकारी

लखीसराय। रविवार को नेहरू युवा केंद्र लखीसराय के तत्वावधान में नेहरू युवा विकास समिति गोड्डी द्वारा ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 09:28 PM (IST)
युवाओं को दी जानकारी
युवाओं को दी जानकारी

लखीसराय। रविवार को नेहरू युवा केंद्र लखीसराय के तत्वावधान में नेहरू युवा विकास समिति गोड्डी द्वारा गांव स्थित पंचायत भवन में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेशलेटा पंचायत की मुखिया बबीता देवी ने की। नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल शंकर चौधरी ने युवाओं को केंद्रीय योजना स्वच्छ भारत मिशन, जन-धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कैशलेस आदि के बारे में जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन मो. कैसर आलम ने किया। कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, मो. इरफान, सुभाष कुमार यादव, मो. अखलाख अंसारी, मो. कुरबान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी