साइकिल-पोशाक राशि का लाभार्थी कर रहे इंतजार

लखीसराय। चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में नौवीं एवं दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बालक-ब

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 06:03 PM (IST)
साइकिल-पोशाक राशि का लाभार्थी कर रहे इंतजार
साइकिल-पोशाक राशि का लाभार्थी कर रहे इंतजार

लखीसराय। चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में नौवीं एवं दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना एवं प्लस टू विद्यालय एवं इंटर कॉलेजों के 11वीं व 12वीं कक्षा की छात्राओं को मिलने वाली बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना की राशि उपलब्ध करा दी गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना-लेखा परशुराम ¨सह ने माध्यमिक विद्यालयों को साइकिल-पोशाक राशि का आवंटन भी कर दिया है। लेकिन, अब तक एक भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने राशि की निकासी कोषागार से करने के लिए विपत्र जमा नहीं किया है। हाल यह है कि माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्रा साइकिल-पोशाक राशि का इंतजार कर रहे हैं। विदित हो कि राज्य मुख्यालय डीपीओ से हर दिन प्रोत्साहन राशि वितरण की प्रगति रिपोर्ट मांग रहा है। डीपीओ श्री ¨सह ने कहा कि शीघ्र ही इसकी समीक्षा की जाएगी तथा लाभार्थी के बैंक खाते में राशि भेजने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। डीपीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चानन प्रखंड के उच्च विद्यालय रेवटा एवं बड़हिया प्रखंड के उच्च विद्यालय खुटहा के प्रधानाध्यापक द्वारा अब तक साइकिल-पोशाक लाभार्थी की सूची तक नहीं दी गई है। इस कारण दोनों विद्यालय को राशि नहीं दी गई है। इसके अलावा आठ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने भी सूची नहीं दी है। यही हाल 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्राओं को मिलने वाली पोशाक राशि का है। विभाग ने 1,192 छात्राओं के लिए 11 लाख 92 हजार रुपये की पोशाक राशि दी है। लेकिन, मुख्यालय स्थित केएसएस कॉलेज सहित जिले भर के अधिकांश इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने अब तक लाभार्थी छात्राओं की सूची डीपीओ को नहीं दी है।

chat bot
आपका साथी