सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे सांसद ललन सिंह

लखीसराय स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल व अधिकारियों की उपस्थिति में 16 को लहराया जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2020 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:56 PM (IST)
सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे सांसद ललन सिंह
सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे सांसद ललन सिंह

लखीसराय स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल व अधिकारियों की उपस्थिति में 16 को लहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

संसू., लखीसराय :

लखीसराय । स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में 16 सितंबर को 11:30 बजे सुबह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एक सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे। पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत दानापुर रेल डिवीजन के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने आधिकारिक पत्र लिखकर गाइडलाइन जारी किया है।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को समुचित सुरक्षा एवं कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देश का अनुपालन का भी निर्देश दिया है। किऊल रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने आम लोगों में राष्ट्रीय भावना जागृत करने के उद्देश्य से देश के चुनिदा रेलवे स्टेशनों पर एक सौ फीट ऊंचा एवं उसमें 450 वर्गमीटर का राष्ट्रीय तिरंगा लहराने का निर्णय लिया है। रात के अंधेरे में राष्ट्रीय तिरंगा दिखाई दिए जाने के ख्याल से दो हाइमास्ट एलईडी लगाई गई है। रेलवे द्वारा तिरंगे की सुरक्षा एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी आरपीएफ को दी गई।

chat bot
आपका साथी