भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन से हर्ष का माहौल

किशनगंज। अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण को लेकर पूजनोत्सव पर प्रखंड भाजपा के नेताओं ने खुश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:12 AM (IST)
भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन से हर्ष का माहौल
भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन से हर्ष का माहौल

किशनगंज। अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण को लेकर पूजनोत्सव पर प्रखंड भाजपा के नेताओं ने खुशी जताई है। उत्सव मनाते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, सनातन धर्म के लिए पांच अगस्त 20 स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री निरंजन राय व मंडल अध्यक्ष सपन कुमार सिंह ने बताया कि आज के दिन के लिए सैकड़ों भाजपा सहित देश के हजारों लोगों ने अपनी आहुति दे दी, आज उन आत्मा को शांति मिली होगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि 1990 के दौरान भाजपा, विश्व हिदू परिषद तथा आरएसएस के नेताओं ने किशनगंज में भी जोरदार आंदोलन किया था। यह न सिर्फ आस्था का विषय है बल्कि सनातन धर्म की पूरी भावनाएं इससे जुड़ी हुई है। आज जब सपना साकार हुआ तो करोड़ों लोगों के दिल को सुकून मिला। भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र का मुख्य एजेंडा पूरा हुआ । इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के अन्य नेताओं सहित सहयोगी सामान विचारधारा वाली संगठन को पूरी तरह जाता है। खुशी जताने वालों में पार्टी के अन्य नेताओं में श्याम ठाकुर, अशोक घोष, अनिल चौधरी, दुलालजीत सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी