पौधरोपण अभियान से मिलेगी समाज को नई प्रेरणा

किशनगंज। पौधरोपण अभियान को समाज के लिए प्रेरणा बताते हुए एसएसबी जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 12:00 AM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 12:00 AM (IST)
पौधरोपण अभियान से मिलेगी समाज को नई प्रेरणा
पौधरोपण अभियान से मिलेगी समाज को नई प्रेरणा

किशनगंज। पौधरोपण अभियान को समाज के लिए प्रेरणा बताते हुए एसएसबी जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गुरूवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 12वीं बटालियन के जवान दैनिक जागरण के पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं अभियान का सारथी बने। इंस्पेक्टर विकास चंद्र विश्वास के नेतृत्व में जवानों ने फलदार, फूलदार व शोभादार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। खासकर आम, लीची, सागवान, अमलतास जैसे सैकड़ों पौधे लगाए गए। एसएसबी कैंप परिसर को हरा-भरा रखने के लिए पौधे लगाते हुए जवानों ने पौधरोपण को पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण होने का संदेश दिया। पेड़-पौधे को बचाकर वातावरण को शुद्ध रखने की बात करते हुए जवानों ने पेड़-पौधों को प्रकृति का अनमोल धरोहर बताया। मौके पर कंपनी के इंस्पेक्टर विकास चंद्र विश्वास नेबताया कि ऐसे तो हमलोग हमेशा ही पेड़-पौधे लगाते और उसकी रक्षा भी करते हैं। एक पौधा कम से कम दस मनुष्य के बराबर होता है। इसलिए हमेशा पौधरोपण की भावना जागृत रखने की जरूरत है। इस अभियान को चलाकर दैनिक जागरण ने बहुत बड़ा काम किया है। लोगों को पौधरोपण कर देश को हरित प्रदेश बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हमलोग इसी तरह अगर एक-एक पौधे भी लगाते जाएंगे तो आने वाले समय में पर्यावरण दूषित नहीं होगा और हमारा समाज स्वच्छ व सुंदर बना रहेगा। मौके पर मधुसूदन यादव सहित दर्जनों जवानों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी