अनुरक्षक पद पर बहाली के लिए भूमिदाता संघ ने की बैठक

संवाद सूत्र कोचाधामन (किशनगंज) सोन्था हाट में रविवार को वाटर सप्लाई पंप भूमिदाता संघ की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 07:16 PM (IST)
अनुरक्षक पद पर बहाली के लिए भूमिदाता संघ ने की बैठक
अनुरक्षक पद पर बहाली के लिए भूमिदाता संघ ने की बैठक

संवाद सूत्र, कोचाधामन (किशनगंज) : सोन्था हाट में रविवार को वाटर सप्लाई पंप भूमिदाता संघ की एक बैठक की गई। संघ के जिलाध्यक्ष शेरशाह भारती ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की गई। ठेकेदार व विभाग द्वारा दिए गए आश्वासन को जब तक लिखित रूप से विभाग से नहीं दिया जाएगा, तब तक हर-घर जल का नल का काम बाधित रहेगा। शेरशाह भारती ने कहा कि मांगों को लेकर पूर्व में भी जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी व लोक स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया है।

जिला सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि भूमिदाता से जमीन लेने से पहले पीएचईडी व ठेकेदार द्वारा परिवार के एक सदस्य को अनुरक्षक के पद पर बहाल करने का आश्वासन दिया गया था। देख-रेख और निगरानी की जिम्मेदारी भी दिए जाने की बात थी। इसका हमलोग अब लिखित रूप में चाहते हैं। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सानू दास, प्रखंड अध्यक्ष रमीज रजा सोनू, ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष शमीम अख्तर, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार दास , बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष सरफराज अहमद, इंजीनियर नजीब अहमद, अदनान आदिल, अंजार आलम, बलदेव सिंह, मो. ईसराइल, विनोद कुमार सिंह, बसंत बिहारी, नूर आलम, मो. हनीफ, रंजीत कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में भूमिदाता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी