शांतिपूर्ण माहौल में गणतंत्र दिवस व वसंत पंचमी मनाने की अपील

किशनगंज। कुर्लीकोर्ट थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 07:33 PM (IST)
शांतिपूर्ण माहौल में गणतंत्र दिवस व वसंत पंचमी मनाने की अपील
शांतिपूर्ण माहौल में गणतंत्र दिवस व वसंत पंचमी मनाने की अपील

किशनगंज। कुर्लीकोर्ट थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय पर्व यानी गणतंत्र दिवस को लेकर आमलोगों के द्वारा सुझाव भी दिए गए। जिसपर थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। अफवाह या किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन से संपर्क करें। अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या असामाजिक तत्वों पर शक हो तो इसकी जानकारी प्रशासन को जरूर दें। यह राष्ट्रीय पर्व सभी भारतीयों का महापर्व है, इसे उत्साह पूर्वक मनाएं। सीमावर्ती थाना होने के कारण बॉर्डर पर भी अतिरिक्त्त गस्त बढ़ाई जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गणतंत्र दिवस व वसंत पंचमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। बैठक में मुख्य रूप से चुरली पंचायत के मुखिया राजीव पासवान, कनकपुर मुखिया शौकत अली, पथरिया के मुखिया प्रतिनिधि मो. तालीम, सुमित कुमार, मो. मंजूर, तेज नारायण यादव, मो. अजीज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी