स्टेशन परिसर में मिला अज्ञात शव

संवाद सहयोगी किशनगंज स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के निकट पैदल पुल के नीच

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 10:58 PM (IST)
स्टेशन परिसर में मिला अज्ञात शव
स्टेशन परिसर में मिला अज्ञात शव

संवाद सहयोगी, किशनगंज : स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के निकट पैदल पुल के नीचे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

सोमवार सुबह को इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक भिखारी था। विगत कुछ दिनों से स्टेशन परिसर में रहता था और भीख मांगकर किसी तरह जीवन व्यतीत करता था। मौके पर पहुंचे आरपीएफ और रेल पुलिस के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया।

chat bot
आपका साथी