महिला मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी पर जोर

संवाद सूत्र किशनगंज विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 04:51 PM (IST)
महिला मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी पर जोर
महिला मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी पर जोर

संवाद सूत्र, किशनगंज : विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के माध्यम से इसके लिए डोर टू डोर कैंपेन चलाया जा रहा है।

स्वीप कोषांग के द्वारा जिले के किशनगंज, बहादुरगंज, पोठया व टेढ़ागांछ प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत सर्वप्रथम सेविकाओं व सहायिकाओं द्वारा सभा कर मतदाताओं को प्रेरित किया गया। आयोग द्वारा निर्धारित कोविड 19 प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए विभिन्न एप, सुविधाओं, मतदान के महत्व की चर्चा की गई। इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। हाथों में मेंहदी रच विभिन्न स्लोगन के साथ मताधिकार प्रयोग का संदेश दिया गया। विशेषकर महिला मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती हेतु निश्चित रूप से वोट करने हेतु प्रेरित किया गया। मास्क लगाकर वोट देने की अपील की गई। इसके अलावा जगह-जगह आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली व मेहंदी कार्यक्रम से स्थानीय मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा।

chat bot
आपका साथी