शिक्षा के बिना तरक्की संभव नहीं : डॉ. तारा श्वेता

किशनगंज । हर इंसान के लिए शिक्षित होना जरूरी है, खासकर महिलाओं के लिए। होना जरुरी ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 12:27 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 12:27 AM (IST)
शिक्षा के बिना तरक्की संभव नहीं : डॉ. तारा श्वेता
शिक्षा के बिना तरक्की संभव नहीं : डॉ. तारा श्वेता

किशनगंज । हर इंसान के लिए शिक्षित होना जरूरी है, खासकर महिलाओं के लिए। होना जरुरी है। बेटियां जब तक शिक्षित नहीं होंगी तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। अगर बेटी शिक्षित होगी तो वे अपने घर व समाज को एक दिशा दे सकती है। बेटियां घर की खुशी है। वह दो कुलों को पवित्र करती है। वे ससुराल में भी रहकर भी अपने माता पिता की ¨चता करती है। रविवार को किसान हाई स्कूल ¨सघाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ सह जन अधिकार पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष डॉ. तारा श्वेता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बेटा बेटी में भेद नहीं करनी चाहिए। बेटा अगर हीरा है तो बेटी भी मोती के समान है। दोनों को समान शिक्षा दिया जाना चाहिये। हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। पढ़ाई के साथ खेल में भी ऊंचाई पर पहुंच रही है। यहां तक की यूपीएससी जैसे सर्वश्रेस्ठ प्रतियोगिता में टॉप कर रही हैं। जब प्रतिभा किसी से भेदभाव नहीं करती तो हमलोग भेदभाव कैसे कर सकते है। प्रतिभा के बल पर बेटियां अपने आप को सिद्ध कर रही हैं। डॉ. आर्या ने शिक्षा को मौजूदा वक्त के लिये काफी जरुरी बताया और कहा कि इंसान के जीवन मे इसका काफी महत्व है। हर लोगों को अपने बच्चों को उच्च ही नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की जरुरत है।

कोचाधामन खंड के हल्दीखोड़ा पंचायत के किसान हाईस्कूल ¨सघाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ¨सघाड़ी हाईस्कूल की टीम विजयी रही जबकि अर्श कंप्यूटटर सेंटर हल्दीखोड़ा की टीम उप विजेता रही। विजेता एवं उप विजेता दोनों ही टीम को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. तारा श्वेता आर्या, राजद जिलाध्यक्ष सीमा इंतखाब, प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सकेब आलम, मुखिया हसनैन अहमद, ओमप्रकाश झा, पैक्स अध्यक्ष अवसार आलम, पूर्व मुखिया सादाब मोअज्जम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व शिक्षाविद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी