डिजिटल तकनीक से आर्थिक जनगणना प्रारंभ

फोटो - 21 केएसएन 65-लीड - पहली बार पूर्णत पेपरलेस वर्क से किया जा रहा आंकड़ों का सं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 07:49 PM (IST)
डिजिटल तकनीक से आर्थिक जनगणना प्रारंभ
डिजिटल तकनीक से आर्थिक जनगणना प्रारंभ

फोटो - 21 केएसएन 65-लीड

- पहली बार पूर्णत: पेपरलेस वर्क से किया जा रहा आंकड़ों का संग्रहन

संवाद सूत्र, पौआखाली(किशनगंज) :

किशनगंज। सातवीं आर्थिक जनगणना 2019 पौआखाली से सटे बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मद नगर पंचायत में सोमवार को शुरू की गई। मौके पर पर्यवेक्षक सह सीएसपी संचालक मुदस्सिर आलम के साथ मोहम्मद नगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इकबाल अहमद, सरपंच प्रतिनिधि मो. अब्दुल मतीन, उपमुखिया सिद्दीक आलम, वार्ड सदस्य मुकेश सिन्हा, पंच सदस्य दिलीप सिन्हा,पू र्व उपमुखिया सजावोद्दीन, वालंटियर मो. सलमान आलम, राकेश सिन्हा, दीपक चौधरी, गौसिया बेगम, नसियत बेगम, तजल्ली खातून, कौशर जहां, दीपक चौधरी, चुनमुन कुमारी आदि मौजूद रहे। मौके पर पर्यवेक्षक मुदस्सिर आलम ने बताया की आर्थिक जनगणना डोर टू डोर भ्रमण कर किया जा रहा है। जिसमें लोगों से आर्थिक जानकारियां एकत्रित कर प्राप्त आंकड़ों को मोबाइल एप पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार पूर्णत: डिजिटल तकनीक का प्रयोग कर पूर्णत: पेपरलेस वर्क किया जा रहा है। एकत्रित की गई जानकारी लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा तथा सरकार के भावी विकास नीतियों के संचालन में मददगार साबित होंगे। साथ ही इसमें लोगों से आर्थिक आधार पर ली गई जानकारियों को गोपनीय रखी जायेगी।

chat bot
आपका साथी