पॉलीटिक्स ऑफ परफॉरमेंस का संदेश देगी भाजयुमो

किशनगंज। विजय लक्ष्य 2019  के लिए बिहार के युवाओं को संकल्पित कराने को लेकर आगामी दिसम्बर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 12:54 AM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 12:54 AM (IST)
पॉलीटिक्स ऑफ परफॉरमेंस का संदेश देगी भाजयुमो
पॉलीटिक्स ऑफ परफॉरमेंस का संदेश देगी भाजयुमो

किशनगंज। विजय लक्ष्य 2019  के लिए बिहार के युवाओं को संकल्पित कराने को लेकर आगामी दिसम्बर माह में पटना में भाजयुमो का राज्य स्तरीय युवा महाधिवेशन होगा। जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस की राजनीति कर संदेश जन-जन तक पहुंचाने की कवायद तेज होगी। राज्य स्तरीय युवा महाधिवेशन की तैयारी में जुटी भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रवीण कुमार ने इस संबंध में युवा कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले चार सालों में 31 करोड़ से अधिक लोगों के जन-धन खाते खोले। 5.5 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस सि¨लडर दिए और 7.5 करोड़ से अधिक करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया। दो करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने के साथ 18 करोड़ छोटे गरीब बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण करने के साथ दो करोड़ घरों का निर्माण कराया गया है। किसानों की मांग पूरी करते हुए फसलों के समर्थन मूल्य को लागत मूल्य का डेढ़ गुना करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयुष्मान भारत योजना लेकर आए हैं। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये का मुफ्त बीमा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वोट बैंक के राजनीति की जगह पॉलिटिकल डिबेट को विकास के मुद्दे से जोड़ा है। इसी नीति के तहत देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रत्नेश कर्ण, जिला महामंत्री, प्रणव सिन्हा, जिला प्रवक्ता सुनील तिवारी, जिला मंत्री विक्रम पासवान, ¨सटू पांडेय, मिडिया प्रभारी गगनदीप ¨सह, कोषाध्यक्ष शुभम साहा, नगर उपाध्यक्ष रवि रिशव चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी