अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल

संवाद सहयोगी किशनगंज शहर के लहरा चौक के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 10:57 PM (IST)
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल

संवाद सहयोगी, किशनगंज : शहर के लहरा चौक के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार दोपहर को घटित घटना के बाद ठोकर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो जाने में सफल रहा। जबकि दिलावरगंज निवासी करण बोसाक (21), पिता बिरजू लाल बोसाक घायलावस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा। एक राहगीर की नजर घायल करण पर पड़ी। उन्होंने फौरन टाउन थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की गश्ती दल ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी