ब्यूटी पॉर्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं होगी आत्मनिर्भर

खगड़िया। महिलाओं को सबल बनाने के लिए ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान की ओर से यूनियन बैंक के सहयोग से 30

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 09:29 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 09:29 PM (IST)
ब्यूटी पॉर्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं होगी आत्मनिर्भर
ब्यूटी पॉर्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं होगी आत्मनिर्भर

खगड़िया। महिलाओं को सबल बनाने के लिए ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान की ओर से यूनियन बैंक के सहयोग से

30 दिवसीय ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण आरंभ किया गया है। प्रशिक्षण आरसेटी सभागार में दिया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए आरसेटी के निदेशक विजय प्रसाद पाल ने कहा कि सरकार महिलाओं के स्वरोजगार को लेकर कृत संकल्पित है। स्वरोजगार को लेकर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। जिसमें ब्यूटी पॉलर का प्रशिक्षण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी यहां से कई महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो चुकी है।

कहा, यह प्रशिक्षण महिला स्वाबलंबन

की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थी बैंक की ओर से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं। बैंक से ऋण लेकर अपना

ब्यूटी पार्लर खोल सकते हैं। मौके पर प्रशिक्षक

सुनीता कुमारी ने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। शिक्षा से लेकर खेल तक में महिलाएं परचम लहरा रही है। ब्यूटी पॉलर का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर सकते हैं। मौके पर प्रशिक्षक सपना भारती समेत क्रांति देवी, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, विभा, दमयंती, ममता, मुस्कान भारती, अंजली, नीतू गुप्ता, रूपम कुमारी आदि मौजूद थे। जानकारी अनुसार 35 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। === ===

chat bot
आपका साथी