कांग्रेस का प्रखंड मुख्यालय पर धरना कल

खगड़िया। गोगरी प्रखंड मुख्यालय पर 21 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रदेश कमेटी के निर्देश पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:15 PM (IST)
कांग्रेस का प्रखंड मुख्यालय पर धरना कल
कांग्रेस का प्रखंड मुख्यालय पर धरना कल

खगड़िया। गोगरी प्रखंड मुख्यालय पर 21 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रदेश कमेटी के निर्देश पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर गोगरी प्रखंड के सभी 24 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के किसानों से संपर्क साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने, खाद बीज की समस्या, मक्का अनुदान, डीजल अनुदान, धान क्रय केंद्र आदि समस्याओं को लेकर बिहार सरकार को घेरा जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल के द्वारा बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

chat bot
आपका साथी