शराब के साथ आठवीं का छात्र धराया

खगड़िया। चित्रगुप्तनगर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर जेल के समीप से साईकिल पर देसी शराब ले जा र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 06:10 AM (IST)
शराब के साथ आठवीं का छात्र धराया
शराब के साथ आठवीं का छात्र धराया

खगड़िया। चित्रगुप्तनगर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर जेल के समीप से साईकिल पर देसी शराब ले जा रहे, एक किशोर को गिरफ्तार किया है। किशोर मानसी के खुटिया गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पिता दिव्यांग है। वह साईकिल से बाजार जा रहा था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दस लीटर के करीब महुआ शराब बरामद किया गया है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। गिरफ्तार किए गए किशोर ने कहा कि वह मानसी के एक मध्य विद्यालय में आठवीं का छात्र है। उसे नहीं पता था कि बोरा में क्या है। उसे शहर में पहुंचाने को बोला गया था।

chat bot
आपका साथी