पुलिस लाइन में होम डिलेवरी आरंभ, 95 कर्मी किए गए क्वारंटाइन

खगड़िया। पुलिस के 13 जवान व अग्निशमन विभाग के तीन कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने बाद स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:44 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:44 PM (IST)
पुलिस लाइन में होम डिलेवरी आरंभ, 95 कर्मी किए गए क्वारंटाइन
पुलिस लाइन में होम डिलेवरी आरंभ, 95 कर्मी किए गए क्वारंटाइन

खगड़िया। पुलिस के 13 जवान व अग्निशमन विभाग के तीन कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने बाद से पुलिस कर्मियों में दहशत है। सभी पॉजिटिव पाए गए पुलिसकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को कोविड केंद्र में उपचार को लेकर रखा गया है। अब तक उन लोगों के संपर्क में आए करीब 95 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में ही क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है। केवल ड्यूटी करने वालों को छोड़कर सभी के पुलिस लाइन में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

अब तक 36 पुलिस कर्मियों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जिसमें 13 पुलिस कर्मी समेत तीन अग्निशमन कर्मी पॉजिटिव पाए गए।

डीएम आलोक रंजन घोष व एसपी मीनू कुमारी ने पुलिस लाइन का जायजा लिया है। पुलिस लाइन व अग्निशमन विभाग को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में होम डिलेवरी आरंभ की गई है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी सतर्कता बरतने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बाजार समिति व रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के बाद भी वहीं आसपास रहने को कहा गया है, ताकि उनका आना-जाना पुलिस लाइन नहीं हो।

====

बाजार में दिखी भीड़

खगड़िया: इधर, करीब दो महीना के लॉकडाउन के बीच बुधवार को शहर में काफी भीड़- भाड़ देखने को मिली। रेलवे स्टेशन से कई मजदूर बाजार होते हुए पैदल ही जा रहे थे। मजदूरों से पूछने पर कहना हुआ कि उनलोगों को होम क्वारंटाइन में रहने की हिदायत देकर स्टेशन पर प्रतिनियुक्त अधिकारी घर जाने को बोल दिए। कई दुकानों पर भी बाहर से आए मजदूरों को सामान खरीदते देखा गया। इससे शहर के लोगों पर कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर खतरा बना हुआ है। कई दुकानदार भी पैसे कमाने के लोभ में ऐसे मजदूरों से दूरी नहीं बना पा रहे हैं। कई दुकानदार लॉकडाउन के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। कई दुकानदार और उनके कर्मी मास्क नहीं लगाते हैं।

chat bot
आपका साथी