एएसपी अभियान के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

खगड़िया। एएसपी अभियान राजकुमार राज के नेतृत्व में गुरुवार को चौथम थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 03:02 AM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 03:02 AM (IST)
एएसपी अभियान के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
एएसपी अभियान के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

खगड़िया। एएसपी अभियान राजकुमार राज के नेतृत्व में गुरुवार को चौथम थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। दर्जनों मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस बल द्वारा चौथम, कैथी, सोनवर्षा घाट, बड़हरा, बौरने स्थान, पिपरा, मालपा, नीरपुर आदि जगहों का दौरा किया गया। बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 18 मार्च को सोनवर्षा घाट में संभावित कार्यक्रम है। क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए पुलिस बल द्वारा गुरुवार को दौरा किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।

=== ===

chat bot
आपका साथी