समस्याओं के समाधान को लेकर जारी रहेगी लड़ाई

खगड़िया। प्रखंड कार्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में सुरेश राय की अध्यक्षता में अलौली प्रखं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 03:02 AM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 03:02 AM (IST)
समस्याओं के समाधान को लेकर जारी रहेगी लड़ाई
समस्याओं के समाधान को लेकर जारी रहेगी लड़ाई

खगड़िया। प्रखंड कार्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में सुरेश राय की अध्यक्षता में अलौली प्रखंड जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की ओर से आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें 90 डीलरों ने भाग लिया। मौके पर संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव अनिल मंडल की देखरेख में हुआ। मौके पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर लीला देवी एवं मंत्री पद पर रीता सोनी का चयन किया गया। इस अवसर पर रामेश्वर चौधरी, सुशील कुमार वागे, उमाकांत यादव, राजेंद्र चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, सुरेन्द्र पासवान, नरेश पासवान आदि उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा, डीलरों की समस्याओं के समाधान को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी